बॉडी बनाने के लिए क्या करें
बेहतर बॉडी प्राप्त का सपना हर कोई देखता है। कुछ लोग लगातार नियमों को फॉलो करके अपने शरीर को बेहतर शेप में ले आते हैं, तो कुछ नियमों को अनदेखा करते हैं। आइए जानते हैं कि बेहतर बॉडी बनाने के लिए किस-किस तरह के नियमों को फॉलो करना चाहिए। नियमित रूप से व्यायाम कीजिए यदि आप बॉडी बनाना चाहते हैं, तो आप नियमित रूप से व्यायाम कीजिए। आपको रोजाना कम से कम आधा घंटा व्यायाम को देना चाहिए। व्यायाम से न केवल आपकी मांसपेशियां मजबूत होंगी बल्कि आपको भूख भी लगेगी। ऐसे में आप भरपूर आहार भी ले पाएंगे, जिससे आपकी बॉडी बेहतर शेप में आएगी। यदि आप रोजाना जॉगिंग या ब्रिस्क वॉकिंग भी करते हैं तो आप बेहतर शेप को प्राप्त कर सकते हैं। सही और पौष्टिक आहारों का कीजिए सेवन यदि आप बॉडी बनाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में ऐसे आहारों को शामिल कीजिए, जो प्रोटीन के अलावा विटामिन और मिनरल से भरपूर हो। आप प्रोटीन के लिए अंडा, दूध और पनीर का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा विटामिन और मिनरल के लिए आप हरी सब्जियां और फलों का भी सेवन कर सकते हैं। भरपूर नींद लीजिए एक्सरसाइज और डाइट के अलावा नींद भी आपके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ...