अनिल कपूर के फिटनेस का राज
अनिल कपूर की फिल्मों के दीवानों की कमी नहीं है। आज भी अगर टीवी पर ‘मिस्टर इंडिया’ या फिर ‘नायक’ आ जाए तो लोग टीवी के सामने से हटते नहीं। फिल्मों की तरह ही लोग अनिल कपूर की फिटनेस के भी दीवाने हैं। आए दिन जब अनिल कपूर अपनी कोई फोटो सोशल मीडिया पर डालते हैं तो उनके फैंस यही कहते हैं कि ‘ये बंदा कब बुढ़ा होगा’। लोग अपने शक को दूर करने के लिए अनिल कपूर का एज या आयु पूछते हैं। वैसे अगर कोई नियमित रूप से अच्छा और पौष्टिक भोजन ले, व्यायाम करे और नशीली चीजों से दूरी बनाकर रखे तो वो भी अनिल कपूर जैसी बॉडी हासिल कर सकता है। प्रोटीन युक्त आहार मसल्स या मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए आपको नियमित रूप से प्रोटीन खाना चाहिए। अनिल कपूर भी अपने आहार में प्रोटीन शामिल करते हैं। इससे न केवल मांसपेशियों को लाभ मिलता है, बल्कि वजन भी कम होता है। इसके अलावा जो लोग अधिक प्रोटीन खाते हैं, उनकी हड्डियां सेहतमंद रहती है और उम्र बढ़ने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का खतरा कम होता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी सही रखता है। प्रोटीन के लिए आप मसूर की दाल, अंडा, पनीर, दही, दूध, बादाम, नट्स और बीज का सेवन कर सकत...