अनिल कपूर के फिटनेस का राज

अनिल कपूर के फिटनेस का राज

अनिल कपूर की फिल्मों के दीवानों की कमी नहीं है। आज भी अगर टीवी पर ‘मिस्टर इंडिया’ या फिर ‘नायक’ आ जाए तो लोग टीवी के सामने से हटते नहीं। फिल्मों की तरह ही लोग अनिल कपूर की फिटनेस के भी दीवाने हैं। आए दिन जब अनिल कपूर अपनी कोई फोटो सोशल मीडिया पर डालते हैं तो उनके फैंस यही कहते हैं कि ‘ये बंदा कब बुढ़ा होगा’। लोग अपने शक को दूर करने के लिए अनिल कपूर का एज या आयु पूछते हैं। वैसे अगर कोई नियमित रूप से अच्छा और पौष्टिक भोजन ले, व्यायाम करे और नशीली चीजों से दूरी बनाकर रखे तो वो भी अनिल कपूर जैसी बॉडी हासिल कर सकता है।

प्रोटीन युक्त आहार

मसल्स या मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए आपको नियमित रूप से प्रोटीन खाना चाहिए। अनिल कपूर भी अपने आहार में प्रोटीन शामिल करते हैं। इससे न केवल मांसपेशियों को लाभ मिलता है, बल्कि वजन भी कम होता है। इसके अलावा जो लोग अधिक प्रोटीन खाते हैं, उनकी हड्डियां सेहतमंद रहती है और उम्र बढ़ने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का खतरा कम होता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी सही रखता है। प्रोटीन के लिए आप मसूर की दाल, अंडा, पनीर, दही, दूध, बादाम, नट्स और बीज का सेवन कर सकते हैं।

एक्सरसाइज से बनाएं हैं अनिल कपूर ने बॉडी

अनिल कपूर नियमित रूप से एक्सरसाइज करने आले एक्टरों में से एक हैं। चाहे कुछ भी हो जाए वो एक्सरसाइज या व्यायाम करना नहीं छोड़ते। वह कम से कम 1 से 2 घंटे तक अपनी व्यायाम को पूरी तरह से खत्म करते हैं। इसलिए बढ़ती उम्र में भी अगर आप अनिल कपूर जैसे फिट बने रहना चाहते हैं तो व्यायाम नियमित रूप से करें।

पानी पीने के फायदे को समझते हैं अनिल कपूर

अकेले पानी पीकर आप कई तरह के रोगों को खुद से दूर कर सकते हैं। बस आपको पता होना चाहिए कि पानी पीने का सही समय क्या है और पानी पीने के नियम क्या है। अनिल कपूर न केवल पानी पीने के समय को जानते हैं बल्कि पानी कितनी मात्रा में पीनी चाहिए वो भी जानते हैं। वह नियमित रूप से 7 से 8 लीटर पानी जरूर पीते हैं, ताकि उनकी बॉडी को हाइड्रेट बनाए रखने में मदद मिले और पानी की कमी ना होने पाए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और त्वचा में ग्लो आता है।

हरी सब्जियां और फल का सेवन

आप अपनी डाइट में हरी सब्जियां और फलों को शामिल करें। क्योंकि इनमें कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। अनिल कपूर की डाइट भी बिना फलों और सब्जियों के पूरी नहीं होती है। वह हर तरह के फल खाते हैं। ज्यादातर उन्हें वॉटरमेलन पसंद है।

Comments

Popular posts from this blog

बॉडी बनाने के लिए क्या करें

कौन से फल खाने से वजन बढ़ता है, ये हैं वो 7 फल