कौन से फल खाने से वजन बढ़ता है, ये हैं वो 7 फल
कुछ लोगों का सपना होता है कि उनका बढ़ा हुआ वजन कम हो जाए। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने दूबलेपन की समस्या के शिकार हैं और वह अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। आज हम उन फलों के बारे में बात करेंगे, जिनका सेवन करके वजन को बढ़ाया जा सकता है। आम आम को फलों का राजा माना जाता है। फलों के राजा होने के नाते यदि आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो वजन बढ़ाने में आपको बहुत ही सहायता मिलेगी। वजन बढ़ाने के साथ-साथ आम न केवल इम्यूनिटी को बूस्ट करता है बल्कि आपके स्किन को भी साफ रखता है। केला केला वजन बढ़ाने के लिए आश्चर्यजनक फलों में से एक है। यह फल कैलोरी से भरपूर है, जो वजन बढ़ाने में मदद करता है। ग्लूकोज, उर्जा, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर केला को यदि आप दूध के साथ खाते हैं, तो इससे जल्दी वजन बढ़ाने में सहायता मिलेगी। आपको बता दें कि एक केले में लगभग 108 कैलोरी होती है, जो 17.5 ग्राम का कार्बोहाइड्रेट के बराबर होता है। कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर के अंगों को स्मूद करने के लिए महत्वपूर्ण होता है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा आपके वजन को बढ़ाने का काम करती है। – केला खाने का सही तरीका चीकू वजन बढ़ाने वाले...